Breaking News

कोटा में निजी स्लीपर बसों पर दूसरे दिन भी कार्रवाई:दो बसों को सीज किया


फलोदी बस हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए कोटा में निजी स्लीपर बसों के खिलाफ आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी सघन अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह से हाईवे पर चलने वाली बसों की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान दो बसों को सीज किया गया, जबकि कई बसों के चालान काटे गए।
कोटा में आज सुबह करीब छह बजे शुरू हुई संयुक्त कार्रवाई के दौरान छह निजी स्लीपर बसों की पूरी तरह जांच की गई। जांच में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर बाबू ट्रेवल्स और जाखड़ ट्रेवल्स की एक-एक बस को सीज कर दिया गया।

No comments