बालोतरा में लाठियों से दो चिंकारा की हत्या
बालोतरा में देर राज फॉक्स लाइट और लाठियों से दो चिंकारों (हिरणों) की हत्या कर दी गई। वन्यजीव प्रेमियों को भनक लगने पर शिकारी मौके से भाग निकले। करीब 2 किलोमीटर तक पीछा करने पर आरोपी अपने घर के सामने चारपाई के पास मृत हिरण और अन्य सामान पटककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर तीन आरोपियों को डिटेन कर लिया।
आरोपियों के घर के सामने वन्यजीव प्रेमी रात से धरने पर बैठे हैं और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग कर रहे हैं। वन्यजीव प्रेमी सतीश विश्नोई का कहना है कि भलीसर गांव में पहले हजारों की संख्या में हिरण थे, लेकिन अब उनकी संख्या आधे से भी कम रह गई है।

No comments