कार और पिकअप की टक्कर में गुजरात के युवक की मौत
राजस्थान के जैसलमेर जिले में हुए एक सड़क हादसे में गुजरात निवासी युवक की मौत हो गई। हादसा जैसलमेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। जिसमें एक कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में सवार श्रद्धालु बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार 1 युवक गंभीर घायल हो गया जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुजरात के गांधीनगर निवासी कुवरभाई अपने दोस्तों के साथ रामदेवरा दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में जैसलमेर रोड पेट्रोल पंप के पास उनकी कार की पिकअप वाहन से टक्कर हो गई।

No comments