जयपुर में होगी साउथ अभिनेत्री और प्रोड्यूसर की शाही शादी
राजस्थान में एक बार फिर फिल्मी सितारों की शाही शादी होगी। कन्नड़ और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे और फिल्म निर्माता सुधन सुंदरम 12 जुलाई को जयपुर के सामोद पैलेस में विवाह बंधन में बंधेंगे।
दो दिन चलने वाले भव्य वेडिंग सेलिब्रेशन में दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। इस शादी में फिल्म 'जवानÓ के डायरेक्टर एटली भी आएंगे। इसके अलावा विजय सेतुपति के आने की भी संभावना है। विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजाÓ को सुधन ने प्रोड्यूस किया था।

No comments