Breaking News

घर के बाहर से कार चोरी! मंडी व्यापारी की गाड़ी लेकर हुए फरार


टोंक शहर में कार चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में मंडी व्यापारी विकास खंडेलवाल के घर के बाहर खड़ी कार को तीन शातिर चोर चुरा ले गए. पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी टेम्परेरी नंबर प्लेट लगी कार से आते और वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. 
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी और संदिग्ध वाहनों की जांच तेज कर दी है. 

No comments