Breaking News

फर्जी पासपोर्ट के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


चूरू सदर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी खालिद उर्फ गांधी को जाली पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राणासर निवासी है और सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह फर्जी दस्तावेज और पते का इस्तेमाल कर विदेश भागने की फिराक में था। 
सदर थानाधिकारी मोटाराम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक हिस्ट्रीशीटर संदिग्ध हालत में इलाके में घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बालरासर तंवरान बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की और खालिद को पकड़ लिया। 

No comments