विश्व की सबसे बड़ी धनिया मंडी में बढ़ी आवक
राजस्थान के कोटा जिले की रामगंजमंडी स्थित विश्व प्रसिद्ध धनिया मंडी में इन दिनों नई फसल की आवक लगातार बढ़ रही है. आवक बढऩे के साथ ही धनिया के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है. अपनी खास खुशबू और बेहतर गुणवत्ता के कारण रामगंजमंडी का धनिया देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अलग पहचान बना चुका है. यही वजह है कि इस मंडी को एशिया की सबसे बड़ी धनिया मंडी माना जाता है और यहां से होने वाले व्यापार का असर पूरे देश के मसाला बाजार पर पड़ता है.
देश की कई बड़ी मसाला कंपनियां यहीं से धनिया की खरीद करती हैं. इतना ही नहीं, देशभर की मंडियों में धनिया के भाव का निर्धारण भी काफी हद तक रामगंजमंडी के बाजार भाव के आधार पर होता है.

No comments