अजमेर दरगाह देग ठेका विवाद ने पकड़ा तूल, 20 लाख रुपये के कथित गबन की जांच शुरू
अजमेर दरगाह की देग ठेका प्रक्रिया से जुड़े कथित 20 लाख रुपये की हेराफेरी के मामले में दरगाह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस प्रकरण में अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान खुद्दाम ख्वाजा साहब के पूर्व सचिव शेखजादा एहतेशाम चिश्ती और देग ठेकेदार सैयद अनवर मोहम्मद नियाजी को नामजद किया गया है. पुलिस यह जांच कर रही है कि संस्था के रिकॉर्ड से महत्वपूर्ण दस्तावेज कैसे गायब हुए और कथित आर्थिक नुकसान किस परिस्थिति में हुआ.

No comments