Breaking News

जैसलमेर में सूखे की आशंका,10 साल की सबसे कम बारिश


जैसलमेर में इस बार जून का महीना तेज गर्मी और बहुत कम बारिश के साथ बीता है। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी से जून 2026 तक जिले में सिर्फ 35.8 एमएम बारिश हुई है, जो पिछले 10 साल में इस अवधि की सबसे कम बारिश है। कम बारिश के कारण गर्मी लगातार बनी हुई है। अगर आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो पेयजल संकट बढ़ सकता है और खरीफ फसलों की बुआई भी प्रभावित हो सकती है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि इस बार वायुमंडल की ऊपरी परतों में सूखी हवाओं का दबाव ज्यादा रहा। वहीं हिंद महासागर और अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाओं को आगे बढऩे के लिए अनुकूल मौसम नहीं मिला।

No comments