बहादुरपुर में तेज बारिश से मकान ढहा:सारा सामान मलबे के नीचे दबकर नष्ट हुआ
अलवर के बहादुरपुर में मानसून की भारी बारिश के कारण एक गरीब परिवार का मकान ढह गया। बारिश के पानी और सीलन से मकान अचानक जमींदोज हो गया, जिससे आसपास के लोग सहम गए। हादसे के समय विक्रम पिता परभाती का परिवार घर के अंदर ही मौजूद था। हालांकि, मकान गिरने के तुरंत बाद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

No comments