Breaking News

फलोदी क्षेत्र में दो दिन में तीसरा लेपर्ड रेस्क्यू


सवाई माधोपुर के समीपवर्ती फलोदी क्षेत्र में रणथंभौर टाइगर रिजर्व की वन टीम ने एक और लेपर्ड का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। पिछले दो दिनों में यह तीसरा लेपर्ड है, जिसे वन विभाग ने पकड़ा है। क्षेत्र में लेपर्ड की लगातार गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग कई दिनों से विशेष निगरानी और रेस्क्यू अभियान चला रहा था।
रणथंभौर टाइगर रिजर्व के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि फलोदी क्षेत्र में लेपर्ड की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम विशेष रेस्क्यू और निगरानी अभियान चला रही है। 

No comments