जोधपुर में फिर 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी
जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद फिर प्रसूताओं की तबीयत बिगडऩे का मामला सामने आय है। पिछले दो दिन में 5 प्रसूताओं की ?तबीयत बिगड़ी है। इन सभी का इलाज उम्मेद हॉस्पिटल में चल रहा है।
दावा किया जा रहा है कि ये पांचों प्रसूताएं जिले के अलग-अलग सेंटर से रेफर होकर आईं थीं। उम्मेद हॉस्पिटल के सुप्रीडेंट डॉ. मोहन मकवाना ने बताया कि इन प्रसूताओं को ज्यादा ब्लड लॉस होने की शिकायत थी। इनमें से 3 आईसीयू में एडमिट हैं।

No comments