बारिश नहीं होने से खरीफ की फसलों पर गहराया संकट
नागौर जिले में मानसून की रफ्तार थम गई है। जिससे खरीफ फसलों पर संकट गहराने लगा है। जिससे खेतों में नमी तेजी से कम हो रही है। यदि अगले चार-पांच दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो करीब 50 प्रतिशत फसलें प्रभावित या सूखने की स्थिति में पहुंच सकती हैं।
वहीं कृषि विभाग के मुताबिक अब तक करीब 70 प्रतिशत क्षेत्र में बुवाई पूरी हो चुकी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, कृषि विभाग ने इस बार जिले में 8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ बुवाई का लक्ष्य रखा है।

No comments