Breaking News

राममंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन:लोकसभा में हंगामा, 2 बजे तक स्थगित


संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने गुरुवार सुबह मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोप को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रियंका गांधी प्रदर्शन में शआमिल हुईं।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के दो मिनट बाद ही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही नहीं चल सकी।

No comments