Breaking News

जूती कारीगर को मिला 6.78 करोड़ का जीएसटी नोटिस


बालोतरा में हर महीने 15 हजार रुपए कमाने वाले एक जूती कारीगर को तमिलनाडु से 6.78 करोड़ का जीएसटी नोटिस मिला है। नोटिस मिलते ही जूती कारीगर के पैरो तले जमीन खिसक गई। मामला बालोतरा जिले के गुड़ामालानी जीनगर मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र महादेवराम जीनगर का है। जो चमड़े की जूती बनाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।
जितेंद्र की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वह पीएम आवास योजना के तहत उनका एक छोटा सा कमरा बन रहा है। घर में महज चंद बर्तन और सामान्य सामान ही मौजूद है।

No comments