Breaking News

बेकाबू जीप मकान में घुसी:युवक की मौत, 7 घायलउदयपुर सड़क हादसा, खेड़ा घाटी, जीप के ब्रेक फेल, मकान में घुसी जीप




उदयपुर के पाटिया थाना क्षेत्र के खेड़ा घाटी में भीषण सड़क हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण एक अनियंत्रित जीप सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी। इस हादसे में व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों का कहना है कि खेड़ा घाटी बलिचा में हुई इस घटना के समय जीप में कुल आठ लोग सवार थे। चालक ने ब्रेक फेल होने के बाद वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

No comments