अब ऊंटनी के दूध से बनेगी 'राजभोग' आइसक्रीम
बीकानेर स्थित राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र ने पर्यटकों के लिए एक अनोखी सौगात पेश की है. बढ़ती मांग को देखते हुए अब ऊंटनी के दूध से बनी 'राजभोगÓ आइसक्रीम तैयार की गई है, जो स्वाद और पोषण का शानदार मेल मानी जा रही है. ऊंटनी के दूध में मौजूद पोषक तत्वों के कारण इसे स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभकारी माना जाता है. पहले यहां चॉकलेट, वनीला और अन्य फ्लेवर उपलब्ध थे, लेकिन अब पारंपरिक भारतीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए राजभोग फ्लेवर जोड़ा गया है. बीकानेर आने वाले पर्यटक इस खास आइसक्रीम का स्वाद लेने के लिए उत्साहित हैं. यह नई पहल न केवल ऊंटनी के दूध से बने उत्पादों को बढ़ावा देगी, बल्कि राजस्थान के पर्यटन और स्थानीय खाद्य नवाचार को भी नई पहचान दिलाएगी.

No comments