स्वर्णिम पत्थरों से सजा 140 करोड़ में तैयार जैसलमेर का रेलवे स्टेशन
राजस्थान के जैसलमेर में करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से बना भव्य हेरिटेज रेलवे स्टेशन उद्घाटन के लिए तैयार है. स्वर्णिम पीले पत्थरों से निर्मित यह स्टेशन अपनी विरासत शैली और एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं के कारण आकर्षण का केंद्र बन गया है. प्रतिदिन लगभग 35 हजार यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला यह स्टेशन पर्यटन, संस्कृति और आधुनिक रेल सेवाओं का अनूठा संगम बनेगा.
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार स्टेशन को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यात्रियों को एक ही परिसर में सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी.

No comments