राजस्थान में बदला एमएलसी और पोस्टमार्टम का नियम, अब ऑनलाइन बनेगी एक जैसी रिपोर्ट
राजस्थान में मेडिको-लीगल सेवाओं को अधिक व्यवस्थित, वैज्ञानिक और न्यायिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में पहली बार मेडिको-लीगल कार्यों के लिए एकीकृत एवं मानकीकृत मैनुअल लागू किया गया है। इसके तहत अब प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सालयों में मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक समान प्रारूप में तैयार की जाएंगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर सभी चिकित्सा अधिकारियों को नए मैनुअल के अनुसार पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

No comments