ट्रांसफर के लास्ट दिन 1653 प्रिंसिपल बदले:सालों से शहर में जमे कर्मचारियों को गांव भेजा
ट्रांसफर के आखिरी दिन शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए एक ही आदेश में 1653 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल बदल दिए। कई साल से शहरों में जमे प्रिंसिपलों को गांवों में भेजा गया है, जबकि दूर-दराज के जिलों में काम कर रहे कई प्रिंसिपलों को उनके गृह जिले में पोस्टिंग मिली है। सभी को अगले 10 दिन के भीतर नए स्कूल में जॉइन करना होगा।
शुरुआत में विभाग ने करीब 500 प्रिंसिपलों की लिस्ट तैयार की थी, लेकिन अंतिम दो दिन में यह संख्या बढ़ा दी गई। शुक्रवार सुबह 5:49 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस लिस्ट पर ई-हस्ताक्षर किए। आदेश के तहत प्रदेश के सभी जिलों में प्रिंसिपलों के ट्रांसफर किए गए हैं। खास बात यह रही कि कांग्रेस सरकार के समय शहर से गांव और गांव से शहर गए प्रिंसिपलों को भी बदला गया है।

No comments