बैंक में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा: एक घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
जैसलमेर जिले के बडोड़ा गांव स्थित मरुधरा ग्रामीण बैंक में उस समय हड़कंप मच गया, जब बैंक के अंदर करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा घुस आया।
सुबह कर्मचारी काम पर पहुंचे और बैंक का दरवाजा खोला तो फर्श पर सांप की केंचुली पड़ी मिली। अनहोनी की आशंका पर कर्मचारियों ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली। प्रेम चौधरी ने सूझबूझ से काम लेते हुए करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद बैंक कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

No comments