बाइक, पशु से टकराने पर युवक की मौत
श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 7 एमडी में बाइक के पशु से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक 22 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र जीता सिंह निवासी 10 केएलडी कुंडल खाजूवाला था। पुलिस ने मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। हादसे के बाद बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

No comments