श्रीगंगानगर में पीजी छात्र पर गैंग का हमला
श्रीगंगानगर शहर में गैंगबाजी की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ताजा मामले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक पीजी छात्र पर कथित रूप से गैंग ने हमला कर दिया। युवक ने जान बचाने के लिए अपनी कार सड़क पर छोड़कर भागकर खुद को बचाया। आरोप है कि हमलावरों ने कार में जमकर तोडफ़ोड़ की और उसमें रखा पर्स व नकदी लेकर फरार हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अनूपगढ़ तहसील के गांव 89 जीबी निवासी करणपाल सिंह पुत्र परमजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह श्रीगंगानगर में पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसकी रवि इंदौरा तथा उसके साथियों गोपी, अमृतपाल सिंह उर्फ लाढी , सतनाम सिंह उर्फ सत्ता , बेअंत सिंह सहित अन्य लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है।

No comments