इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की एफएमसी की
प्रदेश के श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सहित सभी जिलों में प्रस्तावित नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग सक्रिय हो गया है और चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
जिला निर्वाचन विभाग द्वारा निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को निर्वाचन शाखा भण्डारगृह (नगर परिषद स्टोर के पीछे) में रखी गई ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) की एफएमसी (फस्र्ट लेवल सेटिंग) की गई, जिसके अन्तर्गत ईवीएम का पुराना डाटा हटाया गया तथा बैटरी आदि की जांच की गई। ताकि आगामी निकाय चुनाव में ईवीएम को काम में लिया जा सके।

No comments