अब बाइक स्क्वॉड करेगा नशे के अड्डों पर कार्रवाई
हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने गुरुवार को 'सेफ सिटी अभियानÓ की शुरुआत की। इस अभियान के तहत गठित 10 बाइक स्क्वॉड को अग्रसेन भवन, हनुमानगढ़ जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये टीमें शहर और जंक्शन क्षेत्र में नशे के अड्डों, सुनसान स्थानों और संदिग्ध इलाकों में नियमित दबिश देकर कार्रवाई करेंगी।
इस अवसर पर एसपी बी. आदित्य ने कहा कि शहर के पुराने खंडहर मकानों, बंद दुकानों, सुनसान भूखंडों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर नशेडिय़ों का जमावड़ा होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष बाइक स्क्वॉड तैनात किया गया है। प्रत्येक बाइक पर दो पुलिसकर्मी रहेंगे, जो लगातार गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
No comments