Breaking News

सड़क घेरने वाली रेहडिय़ां हटवाईं


श्रीगंगानगर शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने बीरबल चौक, गीता भवन, जैन भवन, महावीर दल मंदिर और लक्कड़ मंडी रोड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ी फल एवं सब्जी की रेहडिय़ों को हटवाया गया तथा रेहड़ी संचालकों को भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।
यातायात थाना प्रभारी राजेश के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान पुलिस ने रेहड़ी संचालकों को समझाइश देते हुए कहा कि वे सड़क के बीच या मुख्य मार्गों पर रेहड़ी लगाकर यातायात बाधित न करें। उन्हें केवल निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही रेहड़ी लगाने के निर्देश दिए गए।

No comments