भारी बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद
मानसूनी वर्षा के कारण भूस्खलन के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है। आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे ओरछा बैंड, पाली जीरो प्वाइंट, सिलाई बैंड, स्यानाचट्टी तथा दुर्बिल व जंगलचट्टी के मध्य पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिरने के चलते बंद हुआ है।
सिलाई बैंड में पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के चलते एनएच की टीम को हाईवे पर यातायात बहाली में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अन्य स्थानों पर एनएच बड़कोट की ओर से यमुनोत्री हाईवे पर मलबा व बोल्डर हटाने का काम जारी है।

No comments