लहसुन मंडी में आवक घटी, बारिश के कारण देशी और ऊटी लहसुन की आपूर्ति पर असर
बारंा के छबड़ा लहसुन मंडी में शनिवार को खराब मौसम के कारण देशी और ऊटी लहसुन की आवक में कमी दर्ज की गई। 900 से अधिक कट्टी लहसुन की नीलामी के लिए किसान मंडी पहुंचे, वहीं भाव में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला
किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लहसुन की नीलामी के लिए मंडी पहुंचे। मंडी में सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले ऊटी लहसुन का भाव 18,000 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। किसानों को लहसुन की गुणवत्ता के अनुसार ही भाव दिए जा रहे हैं।

No comments