Breaking News

जैसलमेर में अटका ऊंट योजना का बजट, पशु पालक परेशान


जैसलमेर में ऊंट संरक्षण योजना की बकाया प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से ऊंट पालकों में नाराजगी है। पशुपालकों का आरोप है कि वर्ष 2023-24 और 2025-26 का बजट स्वीकृत होने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा। इसको लेकर श्री देगराय ऊंट संरक्षण समिति के नेतृत्व में कलेक्टर और पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान नहीं होने पर ऊंट प्रशासन को सौंपने की चेतावनी दी गई।
उनका आरोप है कि विभाग के अधिकारी दूर-दराज से आने वाले पशुपालकों को बार-बार गुमराह कर बिना भुगतान लौटाते हैं। उन्होंने इसे प्रशासनिक उदासीनता और घपलेबाजी की ओर इशारा बताया।

No comments