Breaking News

लाखों का सोना-चांदी चोरी


हनुमानगढ़ के भिरानी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बेर में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए का सोना-चांदी चोरी करके ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय बुधराम खाती ने रिपोर्ट दी कि 24 जुलाई को मैं रात दो बजे घर आया और मकान की छत पर सो गया। नीचे मकान में कोई नहीं था।  सुबह पांच बजे उठा। तब चोरी का पता चला। अज्ञात चोर मेरे घर से 40.94 ग्राम सोने की चेन, एक रानी हार, दो सोने की चैन, तीन अगूंठी लेडीज, दो अगूंठी पुरूष, 500 ग्राम चांदी,  जिसमें दो जोड़ी जेब, एक चेन तीन बच्चे के कड़े, दो जोड़ी चुटकी व 45-45 हजार की नगदी चोरी हो गई। 

No comments