परिवहन एजेंट पिता-पुत्र पर हमला, तोडफ़ोड़
श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ मार्ग पर जिला परिवहन कार्यालय के बाहर परिवहन एजेंट पिता-पुत्र पर हमला होने की घटना सामने आई है। सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रिद्धी-सिद्धी 2 निवासी रमेश जसूजा पुत्र लालचंद जसूजा ने रिपोर्ट दी कि वह अपने पुत्र अक्षित जसूजा के साथ यातायात सलाहकार का काम करता है। एजेंट जोनी रहेजा व ईशु जुनेजा हमारे से रंजिश रखते हैं। 23 जुलाई को दोपहर तीन बजे मैं अपने पुत्र के साथ ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान एक दर्जन से अधिक लोग लाठियां, कापा लेकर ऑफिस में आये। ऑफिस में तोडफ़ोड़ करके हमला कर दिया।

No comments