Breaking News

कांग्रेस ने स्टेट हाईवे जाम किया


दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने के विरोध में श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पदमपुर-श्रीगंगानगर स्टेट हाईवे जाम किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व श्रीकरणपुर विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सीसी हेड पर धरना लगाकर बैठ गए।
श्रीगंगानगर-पदमपुर स्टेट हाईवे को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। हाईवे पर बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई है। जिसके कारण 6 सीसी से श्रीगंगानगर रूट डायवर्ट किया गया है।

No comments