एमबीए करने के बाद भी नहीं मिली नौकरी तो इंजीनियर दोस्त के साथ मिलकर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार
बारां की साइबर थाना पुलिस ने एफडी ऑनलाइन तोड़कर 18.93 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में मध्यप्रदेश से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विनोद सिंह ने मार्केटिंग में एमबीए किया हुआ है लेकिन नौकरी नहीं मिलने के बाद वह साइबर अपराध की दुनिया में उतर गया। उसने अपने इंजीनियर दोस्त श्रीकांत लखेर के साथ मिलकर लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते और मोबाइल सिम खरीदने शुरू कर दिए और उन्हें साइबर ठग गिरोहों को बेचने लगा।

No comments