Breaking News

उदयपुर के महाराज की खेड़ी में शनि-महाराज का मेला आज:शाम 7 बजे होगी महाआरती


उदयपुर जिले के डबोक स्थित महाराज की खेड़ी में बुधवार को भडिया नम के उपलक्ष्य शनि महाराज मेला आज भरेगा। भंवर रावल मठाधीश गुरु मोहन रावल के सानिध्य में होने वाले मेले में बड़ी संख्या में आसपास गांवों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। 
शाम को होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां पंडाल में बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पानी, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था की गई है। 

No comments