Breaking News

हाईवे पर भेड़ों को कुचला, 11 की मौत:6 से ज्यादा घायल; सड़क क्रॉस करते समय हुआ हादसा


भीलवाड़ा-मांडल नेशनल हाईवे-158 पर देर रात सड़क पार कर रहे भेड़ों के झुंड को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में 11 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद हाईवे पर बड़ी मात्रा में खून फैल गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसा मांडल थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भेड़ों का झुंड हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

No comments