Breaking News

खुद ही अपने मकान तोडऩे लगे लोग


उदयपुर जिले के भटेवर निचली ओडन होकर गढ़बोर चारभुजा तक विकसित किए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-162ई के लिए अवाप्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई तेज हो गई है। प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी होने के बाद हल्दीघाटी क्षेत्र के बलीचा गांव में कई मकान और भवन मालिक स्वयं ही अपने निर्माण हटाने में जुट गए हैं। पिछले कुछ दिन से गांव में जेसीबी और मजदूरों की मदद से पक्के और कच्चे निर्माण तोड़े जा रहे हैं ताकि प्रशासन की कार्रवाई से पहले लोग अपना सामान और निर्माण सामग्री सुरक्षित निकाल सकें।

No comments