Breaking News

ड्राइवर को झपकी आने से बेकाबू होकर पलटा डंपर


धौलपुर के सैपऊ बाईपास स्थित परौआ मोड़ के पास सोमवार तड़के एक डंपर ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सैपऊ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार डंपर मध्य प्रदेश से डस्ट भरकर भरतपुर की ओर जा रहा था। सोमवार तड़के करीब 4 बजे सैपऊ बाईपास पर ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर डंपर की केबिन में बुरी तरह फंस गया था।

No comments