Breaking News

चाकूबाजी के आरोपियों के मकानों पर चलाया बुलडोजर


बूंदी जिले के नैनवां रोड पर एक पान विक्रेता पर चाकू से हमला करने के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी। आरोपियों ने नैनवां रोड पर पान की केबिन चलाने वाले युवक बहादुर मीणा से सिगरेट मांगी थी। सिगरेट देने से इनकार करने पर आरोपियों ने बहादुर मीणा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

No comments