Breaking News

दौसा में खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल


दौसा विधानसभा क्षेत्र और शहर की जर्जर व खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत न होने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी दौसा के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद से कलेक्ट्रेट तक एक विशाल पैदल मार्च निकाला। दौसा विधायक डीसी बैरवा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। 

No comments