Breaking News

बारिश के कारण सरिस्का के जंगलों में पर्यटकों के प्रवेश पर आंशिक प्रतिबंध


राजस्थान में अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य में वर्षाकाल के मद्देनजर आज से पर्यटकों के प्रवेश पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
वन विभाग के अनुसार यह व्यवस्था एक जुलाई से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान आंतरिक क्षेत्र के अधिकतर सफारी मार्ग बंद रहेंगे, जबकि पांडुपोल जाने वाला मुख्य मार्ग पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। वहीं बफर जोन में पहले की तरह सफारी संचालित होती रहेगी, जहां पर्यटक बाघों सहित अन्य वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।

No comments