Breaking News

बीकानेर में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान


राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून एक्टिव हो चुका है, लेकिन बीकानेर में भीषण गर्मी और उमस बरकरार है। मानसून के इंतजार के बीच जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है।
बीकानेर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।  तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली और तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण उमस का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बीकानेर में बारिश की संभावना नहीं है।

No comments