Breaking News

आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार दिल्ली के नए कमिश्नर बने


केंद्र सरकार ने आज शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। उन्होंने सतीश गोलचा की जगह ली है, जो अगस्त 2025 से दिल्ली के पुलिस प्रमुख थे।
अनुराग कुमार 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और इस शीर्ष पद को संभालने से पहले वे इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डायरेक्टर रह चुके हैं। इस नियुक्ति से ठीक एक दिन पहले, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अनुराग कुमार को उनके मूल एजीएमयूटी कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दी थी।

No comments