जयपुर में पार्क-घरों के बाहर चोरी करने वाला गिरफ्तार
जयपुर वेस्ट पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्क और घरों के बाहर खड़ी साइकिलें चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार के कब्जे से चोरी की 8 साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

No comments