जोधपुर पुलिस की कार्रवाई में 8 किलो अफीम और 1.06 करोड़ रुपये नकद बरामद
जोधपुर पुलिस ने नए पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया की जॉइनिंग के बीच बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, डीसीपी मनीष चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन चलाकर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसा है. इस कार्रवाई में करीब 8 किलो अफीम बरामद होने और 1 करोड़ 6 लाख रुपये नकद जब्त किए जाने की सूचना सामने आई है.
पुलिस कार्रवाई के दौरान बरामद की गई भारी नकदी इतनी अधिक थी कि नोटों की गड्डियां गिनने के लिए मशीनों की मदद लेनी पड़ी.

No comments