Breaking News

जैसलमेर में एलडीसी परीक्षा विवाद: केंद्र पर जड़ा ताला


राजस्थान में एलडीसी भर्ती परीक्षा के दौरान जैसलमेर के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल केंद्र पर पेपर बाहर भेजने और नकल कराने की आशंका का मामला गरमा गया है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने विवादित परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ताला जड़कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
वहीं दूसरी तरफ, प्रशासनिक अधिकारियों की रहस्यमयी चुप्पी और गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। इस संभावित पेपर लीक प्रकरण को लेकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है।

No comments