एक ही वाहन के 1214 चालान, फिर भी नहीं रुकी रफ्तार
राजस्थान में यह बात अपने आप में आश्चर्य में डालने वाली है कि एक ही वाहन के 1 हजार से ज्यादा चालान हो चुके हैं. यह चालान भी मात्र 5 महीने की अवधि में हुए हैं. लेकिन इसके बावजूद भी ऐसे वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से ओवरलोड दौड़ रहे हैं. हालांकि अब परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं.
ओवरलोड ई-रवन्ना चालानों के सम्बंध में परिवहन मुख्यालय ने प्रदेशभर के आरटीओ-डीटीओ को कहा है कि 100 से अधिक ओवरलोड ई-चालान वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाए. परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहनों को सीज कर इनका पंजीयन निलंबित किया जाए. वहीं ओवरलोड चालानों के ऐसे वाहन जो अब संचालित नहीं हैं, उन्हें कार्यालय बुलाकर भौतिक निरीक्षण कर कार्यवाही की जाए.

No comments