200 फीट गहरी खदान में गिरा युवक:ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू
अजमेर के अरांई क्षेत्र के इंदोली गांव में शुक्रवार को एक युवक 200 फीट गहरी खदान में गिर गया। युवक की पहचान चौसला गांव निवासी अजय चौधरी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अजय चौधरी के खदान में गिरने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि खदान के चारों ओर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
फिलहाल ग्रामीण अपने स्तर पर युवक को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में चिंता का माहौल है और प्रशासनिक व रेस्क्यू टीमों के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

No comments