Breaking News

जैसलमेर में चार दिन और सताएगी उमस और गर्मी


जैसलमेर में इस बार मानसून रूठा हुआ है। इससे आमजन गर्मी से बेहाल हैं। किसान भी चिंतित हैं। गौरतलब है कि जुलाई का महीना आधा बीतने को है। रेतीले धोरों की प्यास अब तक नहीं बुझ पाई है। आमतौर पर जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून जैसलमेर की सरहद में प्रवेश कर जाता है। इससे झमाझम बारिश की झड़ी लग जाती है। इस बार प्रकृति का चक्र पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों तक जैसलमेर और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।

No comments