मानसून सत्र से पहले गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- 'फिर बेनकाब होगा चेहरा'
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष का दोहरा चेहरा एक बार फिर देश के सामने उजागर होगा। जोधपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए परिसीमन एक आवश्यक और संवैधानिक प्रक्रिया है।

No comments