देश के टॉप एयरपोट्र्स की लिस्ट में पिछड़ा उदयपुर एयरपोर्ट
उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट की रैकिंग देश के टॉप एयरपोट्र्स की सूची में इस बार डाउन है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी जनवरी से जून 2026 की कस्टमर सेटिस्फेक्शन रैंकिंग में उदयपुर एयरपोर्ट 12वें स्थान पर खिसक गया है।
पिछले कई सालों से देश के टॉप-3 और टॉप-5 एयरपोट्र्स में अपनी जगह बनाए रखने वाला उदयपुर एयरपोर्ट इस बार पहली बार टॉप-10 की लिस्ट से भी बाहर हो गया है। इस रैंकिंग में राजस्थान के भीतर भी उदयपुर पिछड़ गया है और जोधपुर एयरपोर्ट ने उसे पीछे छोड़ दिया है।

No comments